Sports

NZ vs PAK:  बल्लेबाजी के दौरान घायल हुए पाकिस्तानी ओपनर इमाम उल हक

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच ते दौरान पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक घायल होने के बाद मैदान से बाहर चले गए. दरअसल बल्लेबाजी के दौरान उन्हें डायरेक्ट थ्रो लगी और वो बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद मेडिकल टीम तुरंत ग्राउंड में पहुंची और उन्हें एम्बुलेट में बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया.

बता दें कि 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए अब्दुला शफीक और इमाम उल हक ओपनिंग करने आए. पारी के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर एक रन लेने की कोशिश के दौरान इमाम उल हक  चोटिल हुए. दरअसल फील्डर ने गेंद फेंकी वो सीधे इमाम उल हक के हेलमेट की जाली के अंदर जा घुस गई और उनके जबड़े पर लगी, जिसके बाद वो चोटिल हो हुए.