बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और फेमस सिंगर स्टेबिन बेन ने 10 जनवरी 2026 को उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से अपनी शादी रचाई। यह शादी बेहद निजी और इंटिमेट सेरेमनी के रूप में आयोजित की गई, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया। ब्राइड नूपुर सफेद गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं, जबकि स्टेबिन ने सफेद टक्सीडो पहनकर लुक को पूरा किया। इस मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और नवविवाहित जोड़े को बधाइयाँ दे रहे हैं।
शादी के फंक्शन्स में बॉलीवुड के बड़े सितारे भी शामिल हुए। दिशा पटानी और मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इवेंट की झलकियां साझा कीं। हल्दी और संगीत समारोह में परिवार और दोस्तों ने जमकर नाचे। शादी का दूसरा हिस्सा हिंदू रीति-रिवाज से 11 जनवरी को होगा, जिससे यह समारोह दोनों संस्कृतियों का खूबसूरत मेल बन जाएगा। इस शादी ने न केवल परिवार बल्कि फैंस के बीच भी उत्साह और खुशियों का माहौल बना दिया है।









