सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पटना के शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार स्कूल लाइव क्सासेज कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस योजना के शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को तकनीक आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपल्ब्ध कराना है,ताकि वे प्राइवेट स्कूलों को विद्यार्थियों की तरह बेहतर पढाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें.
बता दें कि बिहार लाइव स्कूल क्लासेज योजना का लाभ 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिलेगा. इन छात्रों के लिए लाइव और इंटरएक्टिव ऑनलाइन क्लासेज चलाई जाएंगी. इन कक्षाओं में छात्र विशेषज्ञ शिक्षकों से पढ़ाई करेंगे और अपनी डाउट्स का समाधान भी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे. इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में पढ़ने वाले छात्रों को भी वही गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी जो बड़े शहरों में उपलब्ध होती है.
इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को अब JEE, NEET और CUET जैसी नेशनल लेवल की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी मुफ्त में कराई जाएगी. इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से ऑनलाइन कोचिंग क्लासेज शुरू की गई हैं. वहीं इस योजना के पहले चरण में राजधानी पटना के 10 चयनित मॉडल स्कूलों (सरस्वती विद्या निकेतन) के विद्यार्थियों को लाइव क्लासेज से जोड़ा गया है.
बिहार स्कूल लाइव क्लासेज के तहत छात्रों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
विशेषज्ञ शिक्षकों की लाइव ऑनलाइन क्लास
इंटरएक्टिव पढ़ाई और डाउट क्लियरिंग
डिजिटल स्टडी मैटेरियल
रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर
नियमित मॉक टेस्ट और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज
बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी
JEE, NEET और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग
तकनीक आधारित स्मार्ट क्लासरूम में पढ़ाई


