रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का दूसरा भाग अब ‘धुरंधर 2’ नहीं बल्कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ नाम से रिलीज होगा। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। फिल्म के टीजर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से A सर्टिफिकेट मिल गया है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर 23 जनवरी को सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और यह 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 46 दिन हो चुके हैं और यह भारत में अब तक करीब 826.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। मेकर्स पहले ही सीक्वल की रिलीज डेट 19 मार्च घोषित कर चुके हैं। ऐसे में टीजर और नए नाम को लेकर सामने आई इस खबर ने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।









