National Politics

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का पहला संबोधन, बोले- ‘राजनीति शॉर्टकट नहीं, लॉन्ग मैराथन है’

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेता वही बड़ा बनता है जो लोगों की भावनाओं से जुड़ता है। उन्होंने पीएम मोदी की सेवा को प्रेरणादायी बताते हुए पिछले अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठनिक योगदान की सराहना की। नबीन ने बताया कि राजनीति शॉर्टकट नहीं, बल्कि लॉन्ग मैराथन है, जिसमें स्पीड नहीं, स्टेमिना का टेस्ट होता है।

उन्होंने महात्मा बुद्ध और महावीर की भूमि से आने का गौरव जताया और पूर्व नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के योगदान को नमन किया। नबीन ने सेवा की संस्कृति को पार्टी का मूल सिद्धांत बताया और कहा कि जनधन योजना जैसे कदमों से गरीबों तक सीधे मदद पहुंची है। राम मंदिर का निर्माण, 370 धारा की समाप्ति और कश्मीर में लाल चौक पर तिरंगा फहराना, देशभक्ति के उन प्रतीकों में शामिल हैं जो पार्टी ने साकार किए।

नबीन ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि विकसित भारत का सपना साकार करने के लिए मेहनत करें, आगामी पांच राज्यों के चुनाव में मजबूत संगठन बनाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने वंदेमातरम और 150वीं वर्षगांठ को देशवासियों तक ऊर्जा और जोश से पहुँचाने का संकल्प साझा किया।