National Politics

नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी रहे मौजूद

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। नितिन नबीन को 19 जनवरी को नामांकन दाखिल करने के बाद निर्विरोध पार्टी का अध्यक्ष घोषित किया गया। उनका औपचारिक ऐलान मंगलवार को किया गया और 20 जनवरी से वह बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, जे.पी. नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदभार ग्रहण करने से पहले नितिन नबीन ने धार्मिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने सुबह झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद हनुमान मंदिर और बंगला साबिह गुरुद्वारे में मत्था टेका। उनका यह धार्मिक समारोह नई जिम्मेदारी के लिए आशीर्वाद लेने और सकारात्मक शुरुआत करने का प्रतीक माना जा रहा है। इस प्रकार पार्टी की नई कमान के साथ ही नितिन नबीन ने अपने नेतृत्व की शुरुआत पारंपरिक और धार्मिक श्रद्धा के साथ की।