केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार सुबह अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय पहुंचती हैं और वहां से सीधे संसद भवन के लिए रवाना हुई हैं। मैजेंटा रंग की सिल्क साड़ी में सजी हाथ में पारंपरिक लाल ‘बही-खाता’ स्टाइल पाउच के साथ वित्त मंत्री नजर आई जिसमें इस साल के बजट दस्तावेजों वाला डिजिटल टैबलेट सुरक्षित रखा गया है। वे आज सुबह 11 बजे लोकसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। यह उनका लगातार नौवां बजट है, जिससे वे पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर भारत के सबसे अनुभवी वित्त मंत्रियों की सूची में शामिल हो गई हैं।
क्या है ‘बही-खाता’?
बही-खाता मैजेंटा रंग का पारंपरिक पाउच है, जिस पर सुनहरा राष्ट्रीय प्रतीक अंकित है। यह ब्रिटिश काल से चली आ रही चमड़े के ब्रीफकेस की परंपरा से अलग एक स्वदेशी प्रतीक है। 2019 में इसे अपनाते हुए सीतारमण ‘ब्रिटिश हैंगओवर’ से आगे बढ़कर भारतीय परंपरा को प्राथमिकता देने की बात कहती हैं।
54.1 लाख करोड़ का बजट संभव
सरकार FY27 के लिए करीब 54.1 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश कर रही है, जो साल-दर-साल 7.9% की वृद्धि दर्शाता है। कुल व्यय को GDP के प्रतिशत के रूप में सरकार की वित्तीय प्राथमिकताओं का अहम संकेतक माना जा रहा है।
बजट से जुड़ी खास बातें:
- आजाद भारत में पहली बार बजट रविवार को पेश हो रहा है
- सीतारमण नौ बजट पेश कर चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर रही हैं
- बजट पूरी तरह पेपरलेस है
- ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ पर हिंदी और अंग्रेजी में दस्तावेज उपलब्ध हैं
देश की निगाहें संसद पर टिकी हैं, क्योंकि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था की दिशा और रफ्तार तय कर रहा है।









