World

नेपाल में आम चुनाव की तारीखें घोषित, 20 जनवरी को नामांकन और 5 मार्च को होगा मतदान

नेपाल निर्वाचन आयोग ने आगामी संसदीय चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार, प्रतिनिधि सभा के लिए मतदान 5 मार्च को होगा। उम्मीदवार 20 जनवरी को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

उम्मीदवारों की प्रारंभिक सूची उसी दिन शाम 5 बजे के बाद प्रकाशित की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के खिलाफ आपत्ति दर्ज करनी हो, तो इसके लिए 21 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया है। 23 जनवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी और इस दिन दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसी दिन उम्मीदवारों को आधिकारिक चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे।

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने संसदीय बहाली के लिए देशव्यापी प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। ओली ने भक्तपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जन प्रदर्शन रोकने का सवाल ही नहीं है और इसे और मजबूत किया जाएगा। यह कदम 12 सितंबर को जेन जी आंदोलन के तहत उनकी सरकार को सदन भंग किए जाने के बाद उठाया गया है।