ओलंपिक पदक विजेता और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में 22 अक्टूबर को साउथ ब्लॉक में आयोजित पिपिंग समारोह में दिया गया।
रक्षा मंत्री ने नीरज चोपड़ा को उनके दृढ़ संकल्प, देशभक्ति और उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने नीरज और उनके परिवार के साथ बातचीत करते हुए कहा कि यह उपाधि भारतीय सेना और देश के लिए उनकी सेवाओं की सराहना है।
🔹 नीरज चोपड़ा का सेना और खेल सफर
- भारतीय सेना में नीरज 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के पद पर शामिल हुए।
- दो साल बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।
- 2021 में खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त।
- 2021 में सूबेदार के पद पर पदोन्नति।
- टोक्यो 2020 ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद 2022 में परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित।
- उसी वर्ष सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत और भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया।
राजपत्र के अनुसार, नीरज चोपड़ा को 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी पदोन्नति दी गई है।









