National

एनसीईआरटी को जल्द मिल सकता है डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, उच्च शिक्षा और रिसर्च में बढ़ेगी भूमिका

देश की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अगर यह फैसला हो जाता है, तो एनसीईआरटी केवल स्कूलों के लिए पाठ्यपुस्तकें तैयार करने वाली संस्था नहीं रहेगी, बल्कि उच्च शिक्षा, अनुसंधान और शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक यूजीसी की सिफारिश और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद एनसीईआरटी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल जाएगा।

डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद एनसीईआरटी स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी डिग्रियां प्रदान कर सकेगा। इसके साथ ही शोध कार्यक्रमों का विस्तार होगा और शिक्षा से जुड़े नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकेंगे। अब तक एनसीईआरटी मुख्य रूप से स्कूल शिक्षा तक सीमित था।इस कदम से एनसीईआरटी का स्वरूप एक विश्वस्तरीय अनुसंधान और उच्च शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित होगा।