सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 जनवरी 2026 तक NABARD की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ तय कार्यानुभव होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो 1 नवंबर 2025 को आधार मानते हुए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग कर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा और अंतिम रूप से चयन सूची जारी की जाएगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को IBPS के पोर्टल पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आवेदन फॉर्म भरकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क 150 रुपये (GST अलग) निर्धारित है, जो ऑनलाइन जमा करना होगा। शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा। आवेदन का प्रिंटआउट 27 जनवरी 2026 तक सुरक्षित निकाल सकते हैं।









