26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को कल भारत लाया जा रहा है. आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से अपने कब्जे में लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसी दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम तहव्वुर राणा को लेकर कल सुबह यानी गुरुवार की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगी.
बता दें कि तहव्वुर राणा पर मुंबई हमले के आरोप है. इस हमले में 166 लोगों की जान गई थी. भारत लंबे वक्त से अमेरिका से आतंकी राणा के प्रत्यर्पण की मांग कर रहा था. राणा को डेविड कोलमैन हेडली का खास माना जाता है. तहव्वुर राणा का नाम डेविड कोलमैन हेडली ने ही अपने बयान में लिया था. अमेरिकी जांच एजेंसियों के सामने उसने ये कबूलनामा किया था.









