Jobs

MPESB ने वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया, 14 मार्च तक करें आवेदन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग में वन रक्षक तथा जेल विभाग में जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च 2026 है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन 19 मार्च 2026 तक किया जा सकेगा।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी और न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपये रखा गया है। परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।