मध्य प्रदेश के धार जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है. यहां सोमवार को धार जिले में एक हाईवे पर एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रवींद्र वास्केल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे इंदौर-अहमदाबाद राजमार्ग पर भलवाड़ी गांव के पास हुई है. उन्होंने बताया कि कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है.

Madhya Pradesh
MP: धार जिले में खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 लोगों की मौत
- by Vishal
- April 28, 2025
- Less than a minute
- 9 months ago








