तकनीक की दुनिया में वियरेबल AI कंपैनियन का दौर तेज़ हो गया है। CES 2026 में मोटोरोला ने अपना नया वियरेबल डिवाइस पेश किया, जो AI असिस्टेंट QIRA पर काम करता है। लॉकेट जैसा छोटा और मिनिमलिस्ट डिज़ाइन वाला यह डिवाइस, यूजर के सामने मौजूद चीज़ों की पहचान कर सकता है, उन्हें समझा सकता है और लंबे-चौड़े कंटेंट को संक्षिप्त कर सकता है। डेमो में इस डिवाइस ने फोन अनलॉक किया और खुद कैब बुक करने जैसे काम सफलतापूर्वक किए। इसमें कोई स्क्रीन या बटन नहीं है, सिर्फ माइक्रोफोन और स्पीकर हैं।
हालांकि, मोटोरोला की राह आसान नहीं है। इससे पहले Humane का AI Pin महंगा और सीमित काम के कारण फ्लॉप हो चुका है। OpenAI भी अपने वियरेबल डिवाइस ‘Gumdrop’ पर काम कर रहा है, जो छोटा और पेन जैसे आकार का होगा। विश्लेषकों का कहना है कि AI वियरेबल कंपैनियन स्मार्टफोन की दुनिया में बदलाव ला सकते हैं, लेकिन मार्केट में सफलता हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा।









