Entertainment

सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की फिल्म ‘जटाधरा’ का मोशन पोस्टर जारी, 17 अक्टूबर को आएगा ट्रेलर

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता सुधीर बाबू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जटाधरा’ एक बार फिर सुर्खियों में है। 16 अक्टूबर को इस फिल्म का नया मोशन पोस्टर जारी किया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज की तारीख का भी ऐलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, ‘जटाधरा’ एक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने मिलकर किया है। फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए मेकर्स ने लिखा, “जटाधारा की शक्ति प्रकट होगी। दिव्यता के लिए तैयार हो जाइए।” साथ ही बताया कि फिल्म का ट्रेलर 17 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।

पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा अपने रौद्र रूप में नजर आ रही हैं, जबकि सुधीर बाबू गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर तिलक लगाए, हाथ में त्रिशूल थामे खड़े दिखाई दे रहे हैं।

‘जटाधरा’ 7 नवंबर, 2025 को तेलुगु और हिंदी भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।