National

मुंबई में मोदी-मैक्रों की अहम बैठक, रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुंबई के लोक भवन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मैक्रों अपनी चौथी भारत यात्रा पर हैं। बैठक से पहले दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की। वार्ता का मुख्य उद्देश्य भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा और रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी व वैश्विक मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के नए अवसर तलाशना रहा।

प्रधानमंत्री के लोक भवन पहुंचने पर महाराष्ट्र और गुजरात के राज्यपाल Acharya Devvrat ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि यह बैठक द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करेगी। इससे पहले मैक्रों ने प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों के साथ 2008 मुंबई आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ साझा प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी विश्वास जताया कि यह दौरा दोनों देशों के सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।