महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में शिवसेना (शिंदे) को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पांच पार्षदों का समर्थन मिल गया है। इस गठबंधन के बाद शिंदे शिवसेना के 53 पार्षद और इन पांच मनसे पार्षदों के साथ मिलकर बोर्ड बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। वहीं, राज ठाकरे ने ऐसे नेताओं के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है।
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि लोकल नेताओं के इस फैसले से राज ठाकरे काफी नाराज हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि पहले भी अंबरनाथ में पार्टी विरोधी कार्रवाई करने वाले काउंसलरों को पार्टी से निकाला गया था। मनसे के स्थानीय नेताओं का कहना है कि शहर के विकास और पर्याप्त फंड के लिए सत्ता में रहना जरूरी है। इस उद्देश्य से उन्होंने शिंदे गुट का समर्थन किया।
कल्याण-डोंबिवली नगर निगम चुनाव में बीजेपी के 50, शिंदे शिवसेना के 53, मनसे के 5, ठाकरे शिवसेना के 11, कांग्रेस के 2 और राष्ट्रवादी कांग्रेस के 1 पार्षद चुने गए। नगर विकास और नागरिक सुविधाओं के हित में मनसे ने यह कदम उठाया है।









