न्यूयॉर्क शहर में शनिवार को एक गंभीर हादसा हुआ है । यहां मैक्सिकन नौसेना का एक जहाज प्रचार दौरे के दौरान ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। इस घटना में जहाज के तीन मस्तूलों का शीर्ष टूट गया। इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, 142 साल पुराना ब्रुकलिन ब्रिज इस घटना में किसी बड़े नुकसान से बचा रहा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल था और कई लोग वीडियो बनाते हुए देखे गए।
बता दें कि वीडियो में एक जहाज दिख रहा है, जिस पर एक विशाल हरा, सफेद और लाल रंग का मैक्सिकन झंडा लहराता दिख रहा है। हालांकि हादसे के बाद जहाज आगे बढ़ गया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वे सूर्यास्त देखने के लिए बाहर बैठे थे।
