न्यूज़ फ्लिक्स भारत। देश के बड़े उद्योगपति गौतम अदाणी की अदाणी ग्रीन एनर्जी पर अमेरिका में रिश्वतखोरी के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने बड़ा बयान दिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अदाणी मामले में अमेरिका की तरफ से भारत सरकार को पहले से कोई सूचना नहीं दी गई. इस मामले में अमेरिका ने नियमों का पालन नहीं किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया, “यह प्राइवेट फर्मों, व्यक्तियों और अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा एक कानूनी मामला है. ऐसे मामलों में स्थापित प्रक्रियाएं और कानूनी रास्ते हैं. हमारा मानना है कि इन कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा. इस मुद्दे पर भारत सरकार को पहले से सूचित नहीं किया गया था.”
विदेश मंत्रालय ने कहा, “समन या गिरफ्तारी वारंट की तामील के लिए किसी विदेशी सरकार की ओर से किया गया कोई भी अनुरोध आपसी कानूनी सहायता का हिस्सा होता है. ऐसे अनुरोधों की गुण-दोष के आधार पर जांच की जाती है. फिलहाल अदाणी मामले पर हमें अमेरिका की ओर से कोई अनुरोध नहीं मिला है.”









