Jammu & Kashmir National

17 दिन बाद फिर खुलेगा माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग, 14 सितंबर से शुरू होगी यात्रा

जम्मू-कश्मीर के कटरा से माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए राहत भरी खबर आई है. 26 अगस्त को लैंडस्लाइड के कारण स्थगित हुई यात्रा अब 14 सितंबर से फिर शुरू होने जा रही है. इस हादसे में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन यात्रा रोक दी थी. भारी बारिश के चलते त्रिकुटा पहाड़ियों पर अर्धकुमारी गुफा के पास बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिससे यात्रा मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. हजारों श्रद्धालु कटरा में फंसे रह गए और स्थानीय कारोबार भी ठप हो गया.

कटरा की रौनक थमी, अब लौटेगी उम्मीद

यात्रा बंद होने का असर केवल श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं रहा। होटल व्यवसाय, ढाबे, घोड़े-खच्चर वाले, पिट्ठू और पुजारी – सभी की रोज़ी-रोटी पर संकट छा गया. एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, “हर दिन उम्मीद थी कि यात्रा फिर से शुरू होगी, और अब वो दिन आ गया. अब जब यात्रा फिर से शुरू हो रही है, श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था की लहर दौड़ गई है. हर कोई माता रानी के दर्शन को तैयार बैठा है.