World

ढाका एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, सभी उड़ानें रोकी गईं

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को भीषण आग लग गई। यह आग कार्गो क्षेत्र में लगी और कुछ ही देर में तेजी से फैल गई। हादसे के बाद सभी उड़ानें रोक दी गईं

फायर सर्विस के अधिकारी तल्हा बिन जसीम ने बताया कि दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और 16 और रास्ते में हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

ढाका एयरपोर्ट के प्रवक्ता मसूदुल हसन मसूद ने कहा कि आग कार्गो विलेज के पास लगी थी। उन्होंने बताया कि फायर सर्विस, वायु सेना और एयरपोर्ट के कर्मचारी मिलकर आग बुझाने में जुटे हैं। अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हुई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार्गो को भारी नुकसान हुआ है।

उड़ानें प्रभावित
आग की वजह से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

  • ढाका से कुआलालंपुर जाने वाली बाटिक एयर और मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ानें टैक्सीवे पर खड़ी हैं।
  • बैंकॉक और शारजाह से आने वाली उड़ानें चटगांव भेजी गईं।
  • दिल्ली से ढाका आने वाली इंडिगो की उड़ान को कोलकाता भेजा गया।
  • वहीं हांगकांग से ढाका आ रहा विमान आसमान में चक्कर काट रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, आग बुझने के बाद ही एयरपोर्ट पर उड़ानें दोबारा शुरू की जाएंगी।