Entertainment

9 से 15 मार्च 2026: ओटीटी पर 22 नई फिल्में और सीरीज देंगी दस्तक

इस हफ्ते यानी 9 मार्च से 15 मार्च 2026 के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, रोमांस और थ्रिलर का मिक्सचर देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कुल 22 नई फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।

9 मार्च:

  • हैरी स्टाइल्स: वन नाइट इन मैनचेस्टर (नेटफ्लिक्स) – मशहूर सिंगर हैरी स्टाइल्स के शानदार कॉन्सर्ट की कहानी।
  • रूस्टर (जियोहॉटस्टार) – स्टीव कैरेल की टीवी कॉमेडी में वापसी।
  • द सोसाइटी सीजन 2 (जियोहॉटस्टार) – मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा का लोकप्रिय रिएलिटी शो।

10 मार्च:

  • वन पीस लाइव एक्शन सीजन 2 (नेटफ्लिक्स) – लुफी और उनकी टीम की ग्रैंड लाइन में नई एंट्री।

11 मार्च:

  • संकल्प (अमेज़न एमएक्स प्लेयर) – नाना पाटेकर और प्रकाश झा की राजनीतिक ड्रामा कहानी।

12 मार्च:

  • मेड इन कोरिया (नेटफ्लिक्स) – कोरिया के खाने, फैशन और जीवनशैली पर डॉक्यूमेंट्री।
  • नानखटाई (शेमारू मी) – बच्चों और दादी-दादा के रिश्तों पर आधारित गुजराती फिल्म।
  • नवाब कैफे (ईटीवी विन) – हैदराबाद की गलियों और जायके की कहानी।
  • वर्जिन रिवर सीजन 7 (नेटफ्लिक्स) – मैल और एवरेट के रिश्ते की गहराई।

13 मार्च:

  • एस्पिरेंट्स सीजन 3 (प्राइम वीडियो) – अभ‍िलाष और संदीप के आमने-सामने संघर्ष।
  • जूटोपिया 2 (जियोहॉटस्टार) – जुडी और निक का नया केस और पुलिस विभाग में साझेदारी।
  • द ताज स्टोरी (लायंसगेट प्ले) – ताजमहल से जुड़े कानूनी विवाद और इतिहास।
  • लैंडलॉर्ड (जी5) – गांव की राजनीति और जमीन की लड़ाई पर आधारित एक्शन ड्रामा।
  • पूकी (जी5) – मॉडर्न रॉम-कॉम में कपल्स की जद्दोजहद और प्यार।
  • नांगल (Sun NXT) – परिवार और रिश्तों की साधारण लेकिन दिल छू लेने वाली कहानी।
  • रिसॉर्ट (जियोहॉटस्टार) – एक हाउसकीपर के शेफ बनने के सपने की कहानी।
  • फंकी (नेटफ्लिक्स) – एक अतरंगी फिल्म डायरेक्टर की चुनौतियों भरी कहानी।
  • भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति (जी5) – शादीशुदा जिंदगी की रोजमर्रा की परेशानियों पर कॉमेडी।

14 मार्च:

  • अंधा प्यार 2.0 (जी5) – एक प्रेमी जोड़ा और उनके अतीत का गहरा राज।

15 मार्च:

  • मैड फॉर इच अदर (जियोहॉटस्टार) – अलग-अलग व्यक्तियों की किस्मत के मिलन की कहानी।
  • द फैमिली मैकमुलन (जियोहॉटस्टार) – तीन भाइयों और उनके परिवार की कहानी।
  • द मैडिसन (जियोहॉटस्टार) – न्यूयॉर्क की चमक-धमक छोड़ मोंटाना की शांत वादियों में बसने वाली महिला की कहानी।

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर, रोमांस और फैमिली ड्रामा का भरपूर आनंद देखने को मिलेगा। फैन्स और शौकीन अब घर बैठे अपने पसंदीदा शोज़ और फिल्मों का मज़ा ले सकते हैं।