भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बताया है कि 7 सितंबर 2025 को उसकी कुछ डिजिटल सेवाएं सुबह 1:20 बजे से दोपहर 2:20 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. यह मेंटेनेंस काम के चलते किया जा रहा है. इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, YONO ऐप, YONO Lite, YONO Business, CINB और मोबाइल ऐप्स जैसी सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. हालांकि, UPI Lite और ATM सेवाएं इस दौरान भी चालू रहेंगी, जिससे जरूरी लेनदेन किए जा सकेंगे.
UPI Lite क्या है?
UPI Lite एक आसान पेमेंट सिस्टम है, जिससे आप बिना पिन डाले ₹1,000 तक का छोटा ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. इसकी दैनिक सीमा ₹10,000 तक है और खाते में अधिकतम ₹5,000 तक बैलेंस रखा जा सकता है.
SBI ATM पर मिलेंगी ये सेवाएं:
ग्रीन पिन: नए पिन के लिए
पिन बदलना: समय-समय पर
बैलेंस चेक: रियल-टाइम
मिनी स्टेटमेंट: पिछले 10 लेनदेन
क्रेडिट कार्ड भुगतान: वीज़ा कार्ड्स के लिए
SBI ने ग्राहकों से अपील की है कि वे इस समय के अनुसार अपने ऑनलाइन बैंकिंग की योजना बना लें ताकि कोई असुविधा न हो.









