पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

पंजाब के फिरोजपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ। फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर सड़क किनारे खड़े एक खराब कैंटर में तेज रफ्तार से आ रही एक पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पिकअप वाहन की कैंटर से टक्कर की खबर से क्षेत्र में दहशत फैल गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में भेजा गया है, और पहचान के बाद उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे हुआ। पिकअप वाहन में लगभग 20 लोग सवार थे, जो एक शादी समारोह में जलालाबाद की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

error: Content is protected !!