iPhone 17 Series के लॉन्च के कुछ ही हफ्तों बाद अब iPhone 18 Series को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. नई लीक्स के अनुसार, Apple अगले फ्लैगशिप iPhone में डिजाइन और हार्डवेयर में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. खासकर iPhone 18 Pro Max को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिससे इसके फीचर्स और भारत में संभावित कीमत का भी अंदाजा लगाया जा सकता है.
चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर टिप्सटर इंस्टेंट डिजिटल ने iPhone 18 Pro Max से जुड़ी जानकारियां शेयर की हैं. लीक के मुताबिक, इस बार Apple छोटे डायनामिक आइलैंड के साथ नया फ्रंट डिज़ाइन ला सकता है. हालांकि, अभी भी अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी की सुविधा नहीं दी जाएगी.
iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जबकि iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED पैनल होगा। कैमरा सेगमेंट में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro Max में वेरिएबल अपर्चर लेंस शामिल हो सकता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और डेप्थ कंट्रोल में सुधार होगा. कैमरा इंटरफेस में भी कुछ नए कंट्रोल्स जोड़े जा सकते हैं.
परफॉर्मेंस की बात करें तो, इस सीरीज में Apple का नया A20 Pro Bionic चिपसेट दिया जाएगा, जो एआई फीचर्स के साथ अधिक तेज और एफिशिएंट प्रोसेसिंग सुनिश्चित करेगा. बेहतर हीट मैनेजमेंट के लिए स्टेनलेस स्टील वैपर चेंबर तकनीक इस्तेमाल की जा सकती है. भारत में iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब ₹1,59,900 से शुरू हो सकती है और इसे सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है. डिजाइन में हल्का ट्रांसपेरेंट फिनिश दिया जा सकता है, जिससे फोन का लुक और भी प्रीमियम हो जाएगा.









