महाराष्ट्र: कांग्रेस को झटका, रवि राजा BJP में शामिल, फड़णवीस ने किया स्वागत

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ग्रेटर मुंबई नगर निगम में विपक्ष के पूर्व नेता रवि राजा ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। गुरुवार को उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस की उपस्थिति में BJP में शामिल होने का औपचारिक ऐलान किया।

रवि राजा, जो कि पिछले 44 सालों से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं, अब BJP की ओर से महाराष्ट्र चुनाव अभियान में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम फड़णवीस ने कहा कि रवि राजा के साथ ही कांग्रेस के कई अन्य नेता भी उनके संपर्क में हैं और BJP में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “कई नेता आने वाले दिनों में कांग्रेस छोड़कर BJP का हिस्सा बनेंगे।”

फड़णवीस ने यह भी कहा कि गठबंधन से जुड़े कुछ उम्मीदवारों ने क्रॉस-नॉमिनेशन किया है, लेकिन इस मुद्दे पर सभी सहयोगी दलों ने मिलकर चर्चा की और इसे सुलझा लिया गया है। BJP अब दिवाली के बाद 4-5 नवंबर से चुनाव प्रचार में पूरी ऊर्जा के साथ उतरने की योजना बना रही है।

फड़णवीस ने भरोसा जताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल शेट्टी, जो अक्सर अपनी मांगों के साथ खड़े होते हैं, इस बार भी पार्टी लाइन के साथ कदमताल करेंगे।

error: Content is protected !!