न्यूज़ फिल्क्स भारत। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी फोन टैपिंग मामले में की गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2021 में लोकेश शर्मा और अज्ञात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
गिरफ्तारी के बाद लोकेश शर्मा को अग्रिम जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर लगी रोक को वापस ले लिया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक हट गई थी। भाजपा ने जुलाई 2020 में गहलोत सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया था, जिसके बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई थी।
लोकेश शर्मा ने 21 नवंबर को सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जिस पर सुनवाई के बाद उन्हें अग्रिम जमानत मिल गई। हालांकि, उन्हें क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाकर गिरफ्तार किया था, लेकिन गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही उन्हें थाने से जमानत मिल गई।
