Delhi

Delhi में शराब होगी महंगी, नई आबकारी नीति में 10% तक बढ़ेगी कीमतें

राजधानी Delhi में शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है। दिल्ली सरकार द्वारा 2026-27 की नई आबकारी नीति के तहत लाइसेंस शुल्क में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह बढ़ोतरी होटल, क्लब और रेस्टोरेंट सहित कई श्रेणियों के लाइसेंस पर लागू होगी, जिससे भारतीय और विदेशी शराब की कीमतों पर सीधा असर पड़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि नए वित्तीय वर्ष से लागू होने वाली इस नीति के बाद शराब बिक्री से जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों को अधिक लाइसेंस शुल्क देना होगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि अतिरिक्त शुल्क का बोझ उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है, जिससे शराब की खुदरा कीमतों में वृद्धि संभव है। हालांकि सरकार का तर्क है कि यह कदम राजस्व बढ़ाने और आबकारी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। नई नीति के लागू होने के बाद होटल, क्लब और रेस्टोरेंट सेक्टर में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल दिल्ली में नई आबकारी नीति के प्रभाव और शराब की कीमतों में संभावित बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।