World

नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री रेस में कुलमान घिसिंग सबसे आगे, सुशीला कार्की पीछे

काठमांडू: नेपाल में अंतरिम सरकार गठन की कवायद के बीच कुलमान घिसिंग का नाम सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को सेना प्रमुख अशोक राज से मुलाकात के दौरान जेनरेशन-जेड (Gen-Z) ने घिसिंग का समर्थन किया, जबकि सुशीला कार्की खुद सेना प्रमुख से मिलने पहुंची थीं।

जमशेदपुर के एनआईटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले कुलमान घिसिंग नेपाल बिजली बोर्ड के पूर्व प्रमुख हैं और बिजली सुधार के लिए देश में लोकप्रिय हैं। 54 साल के घिसिंग ने पिछले साल प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से खुलकर टकराव किया था, जिसके बाद उनकी कुर्सी समय से पहले चली गई थी। इस विवाद में ओली सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी।

कुलमान घिसिंग का जन्म नेपाल के रामेछेप में हुआ और उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी की। उर्जा विभाग में अपनी सेवाओं के दौरान उन्होंने शहरी इलाकों में बिजली आपूर्ति को 18 घंटे से बढ़ाकर 24 घंटे कर दिया। घिसिंग को ईमानदार और कामकुशल अफसर के रूप में जाना जाता है।

वहीं, सुशीला कार्की का नाम केवल कुछ Gen-Z समूह के समर्थन में है और राजनीतिक दलों की तरफ से इसे दबाव में विरोध किया गया है। पूर्व पीएम प्रचंड, केपी शर्मा ओली और कांग्रेस महासचिव गगन थापा ने भी स्पष्ट कर दिया है कि संविधान के बाहर कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए।