अकेले घूमने का फैसला करना आसान नहीं होता. मन में थोड़ा डर, ढेर सारी उम्मीदें और खुद को खोजने की चाह होती है. सोलो ट्रैवल सिर्फ जगहें देखने का नहीं, बल्कि खुद के साथ वक्त बिताने, अपनी पसंद समझने और जिंदगी को नए नजरिए से देखने का जरिया बनता है. भारत में कई ऐसी डेस्टिनेशन हैं, जो पहली सोलो ट्रिप के लिए परफेक्ट मानी जाती हैं. यहां सफर आसान है, माहौल सुरक्षित है और नेचर दिल को छू लेने वाला. आइए जानते हैं ऐसी ही भारत की 5 शानदार जगहों के बारे में.
ऋषिकेश (उत्तराखंड)
गंगा किनारे बसा ऋषिकेश शांति और आध्यात्म का खूबसूरत संगम है. यहां योग, ध्यान और शांत घाट मन को हल्का कर देते हैं. एडवेंचर चाहने वालों के लिए रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग और कैफे कल्चर भी मौजूद है.
माजुली (असम)
ब्रह्मपुत्र नदी के बीच बसा माजुली दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है. हरियाली, सादगी और लोक संस्कृति यहां की पहचान है. मठों की सैर, गांवों में घूमना और नाव की यात्रा सोलो ट्रैवल को यादगार बना देती है.
हम्पी (कर्नाटक)
हम्पी इतिहास प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं. विशाल पत्थर, प्राचीन मंदिर और नदी किनारे फैला शांत वातावरण आपको अलग ही दुनिया में ले जाता है. यहां साइकिल से घूमना और सूर्योदय देखना खास अनुभव देता है.
वर्कला (केरल)
समुद्र के ऊपर ऊंची चट्टानों पर बसा वर्कला बेहद सुकूनभरा है. क्लिफ कैफे, योग सेंटर और शांत बीच इसे उन लोगों के लिए आदर्श बनाते हैं, जो शोर से दूर रहना चाहते हैं.
साउथ गोवा
साउथ गोवा के पालोलेम और अगोंडा जैसे बीच भीड़-भाड़ से दूर हैं. स्कूटर राइड, शांत शामें और खूबसूरत सनसेट यहां की खासियत हैं.
अगर आप अपनी पहली सोलो ट्रिप की सोच रहे हैं, तो ये जगहें आपको आत्मविश्वास, सुकून और ढेरों खूबसूरत यादें देंगी.









