किन्नौर : पंचतत्व में विलीन हुए विमल नेगी , हजारों की संख्या में पहुंचे लोग

एचपीपीसीएल के मुख्य अभियंता दिवंगत विमल नेगी का वीरवार को अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कटगांव में किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए किन्नौर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने विमल नेगी अमर रहे के नारे भी लगाए। इस दाैरान हर आंख नम थी। उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा और एसडीएम निचार नारायण चौहान प्रशासन की ओर से मृतक के घर पहुंचे और अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नेगी के परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। जानकारी के अनुसार शिमला से उनका शव सुबह 6:00 बजे कटगांव में पहुंच चुका था। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने अंतिम दर्शन किए।

जानकारी के अनुसार कटगांव में 11:00 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया गया। बेटे आदित्य ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। मृतक के बडे़ भाई सुरेंद्र और छोटे भाई प्रेम सागर ने कहा कि इस मामले को प्रदेश सरकार ने सुना, जिसके के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार प्रकट करते हैं।

error: Content is protected !!