Entertainment

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बने पैरेंट्स, घर आया नन्हा राजकुमार!

बॉलीवुड के पावर कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के घर खुशियों का आगमन हुआ है। दोनों बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी की जानकारी कपल ने इंस्टाग्राम पर कोलैब पोस्ट शेयर करते हुए दी। पोस्ट में लिखा गया, “ब्लेस्ड ओम… हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। प्यार और आशीर्वाद के साथ हमने अपने बेबी बॉय का स्वागत किया है। 7 नवंबर 2025 कैटरीना और विक्की।”

इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस और सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी और शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर गुनीत मोंगा ने लिखा, “बहुत सारा प्यार और बधाई।” एक यूजर ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “छावा आ गया, मुबारक हो!”

कैटरीना और विक्की की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसिस फोर्ट बरवारा में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। कपल ने इसी साल सितंबर में अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। विक्की के भाई सनी कौशल ने हाल ही में कहा था कि परिवार में सभी इस पल को लेकर उत्साहित और भावुक हैं और अब वह खास दिन आखिरकार आ गया है।