शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रणौत ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से प्राकृतिक आपदाओं का कहर टूट रहा है। बीते वर्ष आई आपदा से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 1,800 करोड़ दिए। यह फंड कहां गए, इसका कोई पता नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। केंद्र ने पहले भी मदद की है और अब भी करेगी। केंद्र से मदद आएगी पर सीएम सुक्खू ने जो गड्ढा बनाया है, उससे प्रभावितों तक कब पहुंचेगी, यह राम जाने। सांसद ने बाढ़ प्रभावित समेज और गानवी के दौरे के दौरान कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री आपदा पीड़ितों की मदद करने में नाकाम साबित हुए हैं। केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों की मदद के लिए जरूर राहत राशि जारी करेगी, लेकिन हर प्रभावित को मदद सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की जिम्मेवारी होनी चाहिए।इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याएं जानीं और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांसद ने कहा कि राज्य सरकार राहत कार्य नहीं कर रही। मलाणा में जो तबाही मची है। ग्रामीण उससे स्वयं निपट रहे हैं। स्वयं सड़कें बहाल करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हिमाचल प्रदेश को आर्थिक मदद देने का आश्वासन दिया है। कंगना ने कहा कि आपदा से जो विस्थापित हुए हैं, सरकार उनको जमीन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ घर का निर्माण भी सुनिश्चित करती है। सुक्खू सरकार ने बीते वर्ष भारी बारिश से घर गंवाने वाले कितने लोगों को सात लाख की राशि दी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
कंगना रणौत बोलीं- पिछली त्रासदी में केंद्र से जारी रिलीफ फंड कहां गया, इसकी जांच हो
- by admin
- Less than a minute
- 12 months ago
