कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा अपडेट दिया है। विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित कैलाश मानसरोवर यात्रा जून से अगस्त 2025 के दौरान आयोजित की जाएगी। बता दें कि इसमें पांच जत्थे होंगे, इनमें से प्रत्येक में 50 यात्री होंगे। इसी तरह 10 जत्थे में भी प्रत्येक में 50 यात्री होंगे जो लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए उत्तराखंड से होकर और नाथू ला दर्रे को पार करते हुए सिक्किम राज्य से होकर यात्रा करेंगे।
सरकार ने आवेदन स्वीकार करने के लिए http://kmy.gov.in वेबसाइट खोल दी गई है। आवेदकों में से यात्रियों का चयन निष्पक्ष, कंप्यूटर से तैयार, रैंडम और लिंग-संतुलित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार 30 जून से शुरू होगी। यात्रा का संचालन प्रदेश सरकार और विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा कोविड महामारी के कारण वर्ष 2020 से संचालित नहीं हो पाई थी।
