World

“जॉर्डन के युवराज ने खुद ड्राइव की, पीएम मोदी को पहुंचाया संग्रहालय”

जॉर्डन में पीएम मोदी के दौरे के दौरान एक खास तस्वीर सामने आई, जिसमें युवराज अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय खुद कार चलाकर पीएम मोदी को जॉर्डन संग्रहालय तक ले गए। यह पहल न केवल पीएम मोदी के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती है, बल्कि भारत-जॉर्डन संबंधों की मजबूती को भी रेखांकित करती है।

युवराज हुसैन का जन्म 28 जून 1994 को हुआ और वह किंग अब्दुल्ला द्वितीय और रानी रानिया की सबसे बड़ी संतान हैं। उन्होंने किंग्स अकैडमी और जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में पढ़ाई पूरी की, वहीं रॉयल मिलिट्री अकैडमी सैंडहर्स्ट से सैन्य शिक्षा प्राप्त की। वर्तमान में वह जॉर्डन सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण पद पर हैं।

2023 में युवराज हुसैन ने सऊदी राजवंश की आर्टिटेक राजवा अल सैफ से शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी व्यक्तिगत संपत्ति लगभग 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 46 करोड़ रुपये है, जबकि जॉर्डन के रॉयल परिवार की कुल संपत्ति लगभग 34 बिलियन डॉलर आंकी गई है। भविष्य में युवराज के राजा बनने पर उनकी संपत्ति और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी।