अगर आपका खाता जनधन योजना के तहत किसी भी बैंक में है, तो 30 सितंबर 2025 तक केवाईसी (KYC) कराना जरूरी है. ऐसा न करने पर आपका खाता बंद या निष्क्रिय हो सकता है. खाता बंद होने पर आप लेन-देन नहीं कर पाएंगे और सरकारी सब्सिडी मिलना भी बंद हो सकता है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, जिन खातों को 2014-15 में खोला गया था, उनके केवाईसी अपडेट करना अब जरूरी हो गया है. यह एक आसान प्रक्रिया है जिसमें आपको बैंक जाकर अपना नाम, पता और फोटो अपडेट कराना होता है. सरकार ने ग्राम पंचायत स्तर पर केवाईसी कैंप भी लगाए हैं ताकि लोगों को आसानी हो.
जनधन खाता के फायदे:
जीरो बैलेंस पर खाता खुलता है
मुफ्त में रुपे डेबिट कार्ड मिलता है
दो लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर
10,000 रुपये तक ओवरड्राफ्ट सुविधा
गैस जैसी सरकारी सब्सिडी सीधे खाते में मिलती है









