जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू और कश्मीर के 14 पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने का आदेश दिया। ये स्थल पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद एहतियात के तौर पर बंद किए गए थे। इस निर्णय से कश्मीर और जम्मू संभाग में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।
कश्मीर संभाग में खुलेंगे 11 स्थल:
- यूसमर्ग (कोकरनाग)
- दूधपथरी (कोकरनाग)
- दांडीपुरा पार्क (कोकरनाग)
- पीर की गली, दुबजान और पदपावन (शोपियां)
- अस्तनपोरा और ट्यूलिप गार्डन (श्रीनगर)
- थजवास ग्लेशियर (श्रीनगर)
- हंग पार्क (गांदेरबल)
- वुलर और वाटलाब (बारामुला)
जम्मू संभाग में खुलेंगे 3 स्थल:
- देवी पिंडी (रियासी)
- महू मंगत (रामबन)
- मुगल मैदान (किश्तवार)
इसके अलावा, कुछ स्थल जैसे गुरेज, अथवाटू और बंगस (कश्मीर)और रामकुंड (रामबन, जम्मू) बर्फ हटने के बाद खुलेंगे। पिछले साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जिसके बाद प्रशासन ने लगभग 50 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया था।









