Jammu & Kashmir

जम्मू-कश्मीर बजट 2026-27: विकास, रोजगार और पर्यटन पर विशेष जोर

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सीएम ने कहा कि इस बजट का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को आधुनिक, आर्थिक रूप से मजबूत और निवेश-अनुकूल बनाना है। बजट में वित्तीय सुधार, ग्रामीण विकास, युवाओं के लिए रोजगार, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹3,456 करोड़ के पूंजीगत व्यय के साथ UMEED योजना और महिला किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं क्रेडिट सुविधा शामिल है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, एडवेंचर और विंटर स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट्स और JK Tourism मोबाइल ऐप लॉन्च की योजना है।

युवाओं के लिए Mission YUVA के तहत 16,500 उद्यमों को बैंक मंजूरी और AI आधारित जॉब और स्किलिंग प्लेटफॉर्म विकसित किया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र में e-Pathshala चैनल, आंगनवाड़ी अपग्रेड और छात्रवृत्तियां शामिल हैं। स्वास्थ्य में नए अस्पताल, बेड, IVF सुविधा और इमरजेंसी मेडिसिन विभाग की शुरुआत होगी। शहरी विकास और स्वच्छता के लिए SBM-Urban 2.0, AMRUT 2.0 और PMAY-U के तहत बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा के लिए AAY लाभार्थियों को मुफ्त राशन, जनजातीय कल्याण के लिए ₹235 करोड़ और खेलों के विकास के लिए ₹155 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस बजट से जम्मू-कश्मीर में निवेश, रोजगार और व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।