Jammu & Kashmir National

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों ने सामाजिक कार्यकर्ता की गोली माकर हत्या कर दी है. बता दें कि आतंकियों ने सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल मगरे को उनके घर में घुस कर गोली मारी है. पुलिस ने बताया कि हमले में मगरे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें हंदवाड़ा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां शुरुआती उपचार के बाद उन्हें श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

बता दें कि आतंकियों ने देर रात उन पर हमला किया. रविवार सुबह उनके निधन की खबर सामने आई है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने शनिवार देर रात गुलाम रसूल मगरे पर कंडी खास स्थित उनके आवास के अंदर गोलीबारी की. उन्होंने बताया कि मगरे को अस्पताल ले जाया गया. यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ कि उग्रवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता को क्यों निशाना बनाया.