National

IRCTC टिकट बुकिंग: बिना आधार लिंक वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नहीं कर पाएंगे बुकिंग

IRCTC यूजर्स के लिए जिनके अकाउंट में आधार लिंक नहीं है, उनके लिए आज, 5 जनवरी से  सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद रहेगी। यह नियम सिर्फ रिजर्व टिकट बुकिंग के पहले दिन लागू होगा। रेलवे इसे तीन चरणों में लागू कर रहा है, पहला चरण 29 दिसंबर से शुरू हुआ था, दूसरा चरण आज से और तीसरा चरण 12 जनवरी से होगा। 12 जनवरी से बिना आधार लिंक वाले यूजर्स सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

रेलवे का उद्देश्य फर्जी अकाउंट और दलालों के माध्यम से टिकट बुकिंग को रोकना है, ताकि आम यात्रियों को पहले दिन टिकट मिल सके। बुकिंग के दौरान यूजर्स को अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से टिकट कन्फर्म करना होगा। स्टेशन काउंटर पर भी OTP और आधार लिंक जरूरी होगा।

आधार लिंक करने के लिए IRCTC ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर ‘My Profile’ में जाएँ और ‘Aadhaar KYC’ अपडेट करें। समस्या होने पर IRCTC हेल्पलाइन 139 या UIDAI 1947 से संपर्क किया जा सकता है। नए 60-दिन वाले नियम के तहत टिकट यात्रा की तारीख से 60 दिन पहले से बुक की जा सकती है।