आईपीएल 2025 के 18वां सीजन का आगाज आज से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है। उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड और संगीत जगत के कई मशहूर सितारे अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। उनके गीतों की प्रस्तुति से ईडन गार्डन्स का माहौल संगीत के रंग में रंग जाएगा। इसके साथ ही बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने जबरदस्त डांस मूव्स से समारोह में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। उनकी ऊर्जा और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन होगा। पंजाबी म्यूजिक सेंसेशन करण औजला अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से उद्घाटन समारोह में जोश भरेंगे। उनकी प्रस्तुति से दर्शकों को पंजाबी संगीत का आनंद मिलेगा।
मशहूर गायक अरिजीत सिंह भी अपनी soulful आवाज से समारोह में चार चांद लगाएंगे। उनकी प्रस्तुति से दर्शकों को संगीत का एक नया अनुभव मिलेगा।इसके अलावा समारोह में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता वरुण धवन की भी उपस्थिति की संभावना है, जो अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
