आईपीएल 2026 की तैयारियों के बीच पंजाब किंग्स ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। टीम ने सोशल मीडिया पर कप्तान श्रेयस अय्यर की नई जर्सी में तस्वीर साझा की, जिसमें वे धांसू और अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। नई जर्सी का बेसिक रंग रेड रखा गया है, लेकिन इस बार कंधों पर ब्लू डिज़ाइन, साथ ही सफेद और पीले रंग का प्रयोग किया गया है। पिछली तरह, खिलाड़ियों के नाम गोल्डन कलर में लिखे गए हैं। टीम ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सभी खिलाड़ी नई जर्सी में नजर आए।
आईपीएल 2026 का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। पंजाब किंग्स की नई जर्सी और टीम के युवा व अनुभवी खिलाड़ियों का यह लुक फैंस के लिए एक शानदार सरप्राइज साबित होगा। श्रेयस अय्यर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।









