Sports

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में!, रिटेंशन और ट्रेडिंग से पहले तैयारियां शुरू

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नीलामी 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित होने वाली है, हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अगर यह तय हुआ, तो लगातार तीसरा साल होगा जब IPL का ऑक्शन भारत के बाहर होगा। पिछली बार 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ था, जबकि 2024 में यह दुबई में आयोजित किया गया था।

ऑक्शन से पहले रिटेंशन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान 15 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे किया जाएगा। फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों की सूची बोर्ड को सौंपेंगी, जिसके बाद बीसीसीआई रजिस्टर्ड खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट साझा करेगा। ऑक्शन केवल एक दिन का होगा, जबकि ट्रेडिंग विंडो ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खुलेगी और फिर IPL 2026 शुरू होने से एक महीने पहले तक जारी रहेगी। इस बार ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी टीमों के बीच ट्रेड नहीं हो सकेंगे।

रिटेंशन से पहले ही टीमों ने बड़े ट्रेड किए हैं। मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से और शेरफेन रदरफोर्ड को गुजरात टाइटंस से अपनी टीम में शामिल किया। रदरफोर्ड ने IPL 2025 में 291 रन बनाए थे और मुंबई ने उन्हें टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में चुना है।