Sports

IPL 2025: फाइनल की दौड़ में भिड़ेंगी पंजाब और बंगलुरु, आज होगा महामुकाबला

IPL 2025 अब अपने रोमांचक अंतिम पड़ाव पर है और क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं। इस सीजन पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लीग स्टेज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अंकतालिका में टॉप-2 में अपनी जगह पक्की की है। अब ये दोनों टीमें वीरवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी। हारने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका जरूर रहेगा, लेकिन दबाव कहीं अधिक होगा।

IPL इतिहास पर नजर डालें तो एक दिलचस्प ट्रेंड सामने आता है ,अक्सर वही टीमें चैंपियन बनती हैं जो लीग स्टेज के अंत में टॉप-2 में रही हों। ऐसे में यह मुकाबला न सिर्फ फाइनल की राह तय करेगा, बल्कि यह भी संकेत दे सकता है कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के पास जाएगी।