Technology

Instagram का नया ‘Rings’ अवॉर्ड लॉन्च, टॉप 25 क्रिएटर्स को मिलेगा खास सम्मान

Instagram ने अपने सबसे इनोवेटिव और प्रभावशाली क्रिएटर्स को सम्मानित करने के लिए एक नया अवॉर्ड प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Rings’ अवॉर्ड रखा गया है. इस अनोखे सम्मान में न तो कोई कैटेगरी होगी और न ही पारंपरिक अवॉर्ड शो जैसी सीमाएं. चयनित 25 क्रिएटर्स को फैशन डिजाइनर Grace Wales Bonner द्वारा डिज़ाइन की गई एक विशेष फिजिकल रिंग दी जाएगी, साथ ही उन्हें एक डिजिटल रिप्लिका भी मिलेगा जिसे वे अपने Instagram प्रोफाइल और स्टोरीज में शोकेस कर सकेंगे. इस अवॉर्ड का मुख्य उद्देश्य है क्रिएटिविटी और नए आइडिया पेश करने की क्षमता को पहचानना. Instagram ने बताया कि जिन क्रिएटर्स ने अपनी ऑडियंस से जुड़ने के लिए नए तरीके अपनाए और क्रिएटिव रिस्क लेने से पीछे नहीं हटे, वे इस सम्मान के लिए पात्र होंगे.

विजेताओं को मिलेगा एक अनोखा एक्सपीरियंस वे अपनी Instagram प्रोफाइल के बैकग्राउंड कलर को एक यूनीक ग्रेडिएंट से कस्टमाइज़ कर पाएंगे, जो Instagram पर पहली बार देखने को मिलेगा. जूरी में शामिल हैं: Instagram हेड Adam Mosseri, टेक क्रिएटर MKBHD, एक्ट्रेस Yara Shahidi, डायरेक्टर Spike Lee, फैशन आइकॉन Marc Jacobs, आर्टिस्ट KAWS और मेकअप लिजेंड Pat McGrath समेत कई दिग्गज नाम. Rings अवॉर्ड के 25 विजेताओं की घोषणा 16 अक्टूबर 2025 को की जाएगी. यह पहल न केवल इंस्टाग्राम क्रिएटर्स को सम्मान देती है, बल्कि डिजिटल दुनिया में पहचान की एक नई परिभाषा भी गढ़ती है.