National

इंडिगो उड़ान संकट जारी: DGCA और सरकार कर रही जांच, 300 से अधिक उड़ानें रद्द

इंडिगो एयरलाइन की उड़ान संकट अब भी जारी है। 10 दिसंबर को 300 से अधिक उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि 9 दिसंबर को यह संख्या 400 से ज्यादा थी। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे पहुंचने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस जांच लें, क्योंकि शेड्यूल में अंतिम समय पर भी बदलाव संभव है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने इंडिगो की फ्लाइट्स में 10% की कटौती की थी, जिसका उद्देश्य हाई-डिमांड और हाई-फ्रीक्वेंसी रूट्स पर परिचालन को व्यवस्थित करना था। इससे रोजाना 2,300 में से लगभग 230 उड़ानें कम हो जाएंगी। DGCA ने इंडिगो को नया शेड्यूल बुधवार शाम 5 बजे तक जमा करने का निर्देश दिया है।

संसद में मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि स्थिति सुधार रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने यात्रियों से माफी मांगी और रिफंड की पुष्टि की। DGCA अब एयरलाइन के कामकाज की भी जांच कर रही है। नए उड़ान सेवा नियमों के लागू होने के बाद इंडिगो के परिचालन में भारी गड़बड़ी आई है। पिछले आठ दिनों में देशभर में करीब 5,000 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं और कई उड़ानें देरी से संचालित हुईं। CEO पीटर एल्बर्स ने प्रभावित यात्रियों के 100% रिफंड की जानकारी दी है।

error: Content is protected !!