National

इंडिगो के CEO आज  फिर DGCA के सामने पेश होंगे

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एल्बर्स को DGCA ने एक बार फिर शुक्रवार को पेश होने का निर्देश दिया है। फ्लाइट संचालन में लगातार आ रही रुकावटों पर विस्तृत जानकारी देने के लिए वे गुरुवार को भी DGCA की विशेष कमेटी के सामने मौजूद थे। उसी दिन एयरलाइन ने घोषणा की थी कि गंभीर रूप से प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये का वाउचर दिया जाएगा।

फिलहाल DGCA ने इंडिगो की गतिविधियों पर सख्त निगरानी बढ़ा दी है और एयरलाइन के मुख्यालय से उसके ऑपरेशंस, रिफंड प्रक्रिया और अन्य सेवाओं की बारीकी से मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकार ने इंडिगो को अपने विंटर शेड्यूल में 10% कटौती करने का आदेश दिया है। घरेलू बाजार में 65% हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो प्रतिदिन 2,300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है, जो अब घटकर लगभग 1,950 रह जाएंगी। यह निर्देश हाल की तकनीकी समस्याओं और संचालन में गड़बड़ियों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है।

DGCA की चार सदस्यीय जांच समिति में जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय ब्रह्मणे, डिप्टी DG अमित गुप्ता, सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कपिल मांगलिक और FOI लोकेश रामपाल शामिल हैं। यही पैनल इंडिगो की उड़ानों में हो रही रुकावटों और देरी के कारणों की विस्तृत जांच करेगा। CEO एल्बर्स इस पैनल के सामने फिर से विस्तृत रिपोर्ट और स्पष्टीकरण देने पहुंचेंगे।

error: Content is protected !!