Sports

“भारत की वर्ल्ड कप विनर्स: कौन है सबसे अमीर-मिताली, मंधाना या हरमनप्रीत?”

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इस जीत ने न केवल पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया, बल्कि महिला क्रिकेट को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। टूर्नामेंट के दौरान टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया और फाइनल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह भारतीय महिला क्रिकेट के 47 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है कि टीम इंडिया ने विश्व कप का खिताब जीता हो।

इस शानदार उपलब्धि के बाद बीसीसीआई से लेकर आईसीसी तक खिलाड़ियों पर इनामों की बरसात हो रही है। हर किसी की ज़ुबान पर अब एक ही सवाल है- “कौन है भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर?” तो आइए जानें टीम की तीन दिग्गज खिलाड़ियों- मिताली राज, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ और सफलता की कहानी

मिताली राज:

भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज का नाम महिला क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने महज़ 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे टीम इंडिया की रीढ़ बन गईं। मिताली अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति करीब ₹40-45 करोड़ है, जो उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर बनाती है। रिटायरमेंट के बाद भी वह ब्रांड एंडोर्समेंट, मेंटरशिप और क्रिकेट विकास कार्यों से अच्छी कमाई कर रही हैं।

स्मृति मंधाना:

टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने विश्व कप 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। उनकी अनुमानित नेटवर्थ ₹32-34 करोड़ के बीच बताई जाती है। बीसीसीआई के ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट के तहत उन्हें सालाना ₹50 लाख मिलते हैं, जबकि महिला प्रीमियर लीग से वह ₹3.4 करोड़ प्रति सीजन कमाती हैं। इसके अलावा स्मृति कई ब्रांड्स का प्रचार करती हैं और उनका खुद का “SM-18 स्पोर्ट्स कैफे” भी है।

हरमनप्रीत कौर:

टीम को विश्व कप जिताने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर आज पूरे देश की शान बन चुकी हैं। उनके नेतृत्व और प्रदर्शन की हर ओर सराहना हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ करीब ₹25 करोड़ है। बीसीसीआई से ग्रेड-ए अनुबंध के तहत उन्हें ₹50 लाख सालाना मिलते हैं और महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस से प्रति सीजन ₹1.8 करोड़ की सैलरी। वर्ल्ड कप जीत के बाद हरमनप्रीत की ब्रांड वैल्यू भी तेजी से बढ़ रही है।