National World

टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या, आरोपी की तलाश जारी

कनाडा के टोरंटो में एक 30 साल की भारतीय मूल महिला हिमांशी खुराना की हत्या का मामला सामने आया है। टोरंटो पुलिस ने पूरे कनाडा में आरोपी अब्दुल गफूरी (32) की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पीड़ित को जानता था। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए दुख जताया और परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। दूतावास ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हैं और कनाडाई अधिकारियों के साथ मिलकर मामले पर नजर रख रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात को महिला के लापता होने की सूचना मिली। घटना स्थल स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट के इलाके में थी। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर सार्वजनिक की है और नागरिकों से सूचना देने की अपील की है। अभी आरोपी फरार है और पकड़ने के लिए पूरे कनाडा में अलर्ट जारी किया गया है। मामले की जांच जारी है।